फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गिले-शिकवे भुलाकर साथ लौटे दो दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर गुरुवार को दो टूटते परिवार फिर से एक हो गए। लंबे समय से आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे दो दंपतियों को मध्यस्थता के जरिए समझौता कराकर राजी-खुशी विदा कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी विवाद से जुड़े कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान काफी समय से लंबित चल रहे दो मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। समझाने-बुझाने के बाद दोनों दंपती गिले-शिकवे भूलकर साथ रहने को तैयार हो गए। केंद्र की ओर से दोनों परिवारों की सकुशल विदाई कराई गई।
वहीं दो अन्य मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि तीन मामलों में विधिक सलाह देकर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें