गाजीपुर। जिले में एक महिला प्रवासी समेत दो की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की शाम पॉजिटिव मिली है। जबकि 231 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित महिला को उपचार के लिए शम्मे -ए-गौसिया कोविड अस्पताल सहेड़ी में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे मरीज का उपचार बीएचयू में चल रहा है। उधर आठ कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया।
जिले में.अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 319 तक पहुंच गई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 69, स्वस्थ हुए 245 जबकि अब तक दो की मौत हो चुकी है।
विभिन्न जिलों से लौटे प्रवासियों के लगातार कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। करीब एक सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी बढ़त्तोरी हुई है। इससे जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते 21 जून को रेवतीपुर गांव की एक प्रवासी महिला का सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। जबकि दूसरे संक्रमित प्रवासी की जांच वाराणसी में हुई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 231 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। उधर सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती आठ मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिय गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि एक महिला प्रवासी समेत दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं, इन्हें एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया है।