फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालू लदे वाहनों को पार कराने के आरोप में दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया-धरम्मरपुर पक्का पुल से तिरपाल लगाकर ट्रेलर और ट्रक धड़ल्ले से बालू लेकर पार कर रहे हैं। पुलिस सतर्क मित्र एप पर आई शिकायत की जांच के बाद एसपी ने बालू परिवहन की शिकायत पर बृहस्पतिवार की देर शाम दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। जमानिया कोतवाली के सिपाही दुर्गेश तिवारी और करंडा थाने में तैनात सिपाही बच्चे लाल यादव पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस सतर्क मित्र पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी कि करीब तीन माह से पुल से तिरपाल से ढके बालू लदे ट्रेलर ट्रक बिना अनुमति के दिन-रात गुजर रहे हैं। अवैध परिवहन में जमानिया कोतवाली और करंडा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि तिरपाल से ढके ट्रेलर ट्रकों का संचालन पुल से तेज रफ्तार में कराया जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि पुल की सुरक्षा को भी खतरा है। शिकायत के साथ अवैध परिवहन से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई। एसपी ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर करंडा थाने में तैनात कांस्टेबल बच्चे लाल यादव और जमानिया कोतवाली में तैनात कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें