चकेरी चौराहा के पास मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर को इलाज के लिए ले जाती रामपुर माझां थाना पुलिस। स
गाजीपुर/करंडा। अगस्त में जिले में छठीं बार पुलिस से मुठभेड़ हुई। रामपुर मांझा पुलिस टीम ने सोमवार की रात चकेरी चौराहे के पास मुठभेड़ में दो पशु तस्करों सोनू यादव और कमलेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और एक बोलेरो में लदे तीन पशु भी बरामद हुए हैं। इसमें कमलेश बिंद को बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि रामपुर मांझा थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक बोलेरो पियरी से चकेरी की तरफ जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने बोलेरो को चकेरी चौराहा मंदिर के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया।
इस दौरान बोलेरो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में नंदगंज थाना के सहेड़ी गांव निवासी कमलेश बिंद के बाएं पैर में गोली लगी, इससे वह घायल हो गया। उसका साथी पचरासी निवासी सोनू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।