फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब पीने के दौरान गाली-गलौज से खफा दोस्तों ने ही चंदन की पीटकर की थी हत्या

विज्ञापन
गहमर पुलिस की गिरफ्त में चंदन सिंह के हत्यारोपी। संवाद
विज्ञापन
गहमर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव स्थित महादेव घाट पर शराब की पार्टी के दौरान मारपीटकर चंदन सिंह की हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। शराब पीने के दौरान आपस में हुई गाली-गलौज में ही दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरेजी स्थित दुर्गा मंदिर चौराहा के पास से घेराबंदी कर हत्यारोपी रायसेनपुर निवासी विकास सिंह, सायर निवासी नरेंद्र यादव, बृजेश कुमार गुप्ता और किशन चौधरी उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरेजी गांव स्थित दुर्गा मंदिर चौराहा के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि 23 अगस्त की शाम रायसेनपुर निवासी पंकज सिंह ने तहरीर दी कि भाई चंदन सिंह को आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट की जा रही थी। शोर सुनकर जब पंकज सिंह चचेरे भाई दीपक सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल मिले।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई पंकज सिंह की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें