पिहुली चट्टी पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग। संवाद
लठठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पिहुली चट्टी पर बृहस्पतिवार को मारुति अर्टिगा और महिंद्रा जाइलो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पिहुली निवासी लालबहादुर सिंह ने बताया कि बाराचवर गांव निवासी संजय यादव अर्टिगा कार से एक परिवार को बक्सर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पिहुली चट्टी के पास सामने से आ रही महिंद्रा जाइलो से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में उमाशंकर कमलापुरी, कमलावी, कृपया शंकर, संगीता, चंद्रावती, विनोद और ऊषा देवी घायल हो गए। थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। मामले की जांच की जा रही है। संवाद