फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय दो बालक गंगा नदी में डूबे, पुलिस की मौजूदगी में देर शाम तक होती रही खोजबीन

Sat, 16 May 2020 09:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट पर शनिवार की शाम नहाते समय दो बालक नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक तटवर्ती मल्लाहों ने नदी में जाल लगाकर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उधर बालकों के नदी में डूबने की सूचना पाकर सैकड़ों ग्रामीण गंगा घाट पर देर रात तक जमे रहे। घटना से परिजनों में रुदन क्रंदन जारी है।

विज्ञापन


इलाके के शेरपुर कला निवासी बाम्बे यादव का बेटा अंकुर यादव (12) और रामजीत यादव का बेटा विकास यादव (13) शाम को भैंस चराने के लिए घर से गए थे। भैंसों को नदी में नहलाने के बाद दोनों खुद भी नहाने के लिए पानी में कूद गए। इसके बाद नदी की धारा में बहने लगे। नदी तट पर मौजूद लोगों ने दोनों बालकों को नदी किनारे जाते देखा था।

काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि दोनों नदी तट की तरफ दिखे थे, फिर परिजन गंगा तट पर पहुंचे। नदी किनारे उनके चप्पल व कपड़े मिलने से डूबने की आशंका जताते हुए नदी में जाल लगाकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनका कहीं अता पता नहीं चल पाया था। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि गांव के दो बालक नहाते समय नदी में डूब गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें