फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। पुलिस ने सोमवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के गन्नापुर के पास से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि गन्नापुर प्राइमरी पाठशाला के पास एक मोटरसाइकिल पर दो युवक काफी देर से खड़े थे और उनकी गतिविधियां संदेहास्पद प्रतीत हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करने का प्रयास की। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंद्रजीत विश्वकर्मा निवासी अरशदपुर थाना जंगीपुर तथा अरशद जमाल उर्फ मेराज निवासी जंगीपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें