फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरी के मोटर के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सुहवल पुलिस द्वारा गिरफ्तार मोटर चोरी के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में पानी का मोटर चोरी होने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज छह घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पानी का मोटर भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गौरा निवासी फरेंद्र कुमार राय ने शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे सुहवल थाने पहुंचकर पानी का मोटर चोरी होने की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका पानी का मोटर चोरी हो गया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम गौरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह यादव (19) और विकास सिंह यादव बताया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि चोरी गई मोटर बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें