फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्काॅर्पियो से 34.300 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
जंगीपुर पुलिस की तरफ से गिरफ्तार गांजा तस्कर। संवाद
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरसदपुर तिराहे पर शनिवार को चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 17 लाख 15 हजार रुपये का 34.300 किलो गांजा बरामद किया। दोनों तस्कर गोरखपुर जनपद के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव पुलिस टीम के साथ अरसदपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 34 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना के मुगलपुरा उर्फ मुहम्मदाबाद निवासी रमेश कुमार और राजघाट थाना के अमरूद मंडी राजघाट निवासी राहुल राठौर बताया। बताया कि राहुल राठौर के खिलाफ गोरखपुर के राजघाट थाने में पूर्व से भी दो प्राथमिकी दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट का मामला शामिल है। जंगीपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त थे। दोनों के खिलाफ जंगीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें