फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रसव में लापरवाही पर दो एएनएम निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मंगलवार को प्रसव में लापरवाही पर न्यू पीएचसी सिखड़ी और शादियाबाद उपकेंद्र पर तैनात एएनएम को निलंबित कर दिया गया। दोनों एएनएम को मुख्य चिकित्सकाधिकारी कार्यालय से संबंद्ध करने के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खिखड़ी स्थित न्यू पीएचसी पर बिरनो थाना के चकदाऊद गांव के एक ही परिवार के दो भाइयों संदीप चौहान की गर्भवती पत्नी खुशबू चौहान और अच्छेलाल चौहान की गर्भवती पत्नी प्रीति चौहान का प्रसव पीड़ा होने पर बीते 21 सितंबर की सुबह 11 बजे पहुंची थीं। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां तैनात एएनएम कंचन देवी ने दोनों को दवा और इंजेक्शन लगा दिया था। अभिभावक से बिना पूछे खुशबू चौहान एक छोटा ऑपरेशन भी कर दिया था। गर्भवती का पेट दबाकर प्रसव कराने का प्रयास करने से गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई थी। बीते 22 सितंबर को परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाजीपुर- दुल्लहपुर मार्ग जाम कर दिया था। सीएमओ के निर्देश पर पूरे मामले की जांच शुरू हो गई थी।
इधर बीते 23 सितंबर को परिजनों एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए सीएमओ को पत्रक सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सिखड़ी न्यू पीएचसी की एएनएम कंचन देवी को निलंबित कर दिया। वहीं प्रसव में लापरवाही पर शादियाबाद उपकेंद्र पर तैनात एएनएम सरोज देवी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने बताया कि प्रसव में लापरवाही पर एएनएम कंचन देवी और एएनएम सरोज देवी को निलंबित कर कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें