फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्नीचर व्यवसायी पर फायरिंग करने के मामले में इनामी 2 आरोपी गिरफ्तार, एक अभिरक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज बस स्टैंड पर एक सप्ताह पूर्व फर्नीचर व्यवसायी के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर भागने वाले वांछित 25 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी बाल अपचारी हैं। उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। सोमवार की सुबह ईदगाह बहादुरगंज से पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 18 अगस्त को रात 10 बजे बहादुरगंज बस स्टैंड पर फर्नीचर व्यवसायी सुमित शर्मा के ऊपर तमंचे से फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चंद्र दुबे ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को बहादुरगंज ईदगाह के पास से दबोच लिया। आरोपी बहादुरगंज वार्ड नंबर एक निवासी अतुल कुमार और मऊ के शरवा रणवीरपुर निवासी कृष्णा साहनी हैं। वहीं, तीसरा आरोपी बाल अपचारी है।

पिता के साथ मारपीट की घटना से नाराज बेटे ने की थी वारदात

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि फर्नीचर व्यवसायी की घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह है। मुख्य आरोपी शिवा ने अपने पिता के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए वारदात की थी। उसने बताया कि करीब एक साल पहले शिव के पिता राजा राम के साथ रास्ते में टैंक निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद भी विवाद थमा नहीं और सुमित पक्ष के लोगों ने राजा राम के साथ मारपीट की थी। इसी घटना से शिव आक्रोशित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें