फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लखनऊ से बिहार भाग रहे थे बैंक चोरी के दो आरोपी, गाजीपुर में मुठभेड़ में बदमाश ढेर तो साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लखनऊ के चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर काट कर करोड़ों रुपये के गहने और कीमती सामान पार करने वाले गिरोह के दो बदमाश बिहार भागने की तैयारी में थे। गाजीपुर में बक्सर बाॅर्डर पर पुलिस मुठभेड़ की एक बदमाश की जहां माैत हो गई वहीं उसका साथी भागने में कामयाब रहा। मारे गए बदमाश की पहचान अमलिया थाना असरगंज जिला मुंगेर के सन्नी दयाल के रूप में हुई है। मुठभेड़ मंगलवार की भोर में चार बजे बक्सर सीमा पर हुई है। एसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस रूटिंन चेकिंग कर रही थी। बारा चौकी इंचार्ज एक बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को मुंह बांध कर आते हुए देखे, जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तेजी से पुलिस टीम पर बाइक चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहार बॉर्डर की ओर भागने लगे। चौकी इंचार्ज ने प्रभारी निरीक्षक गहमर को सूचना दी। बक्सर बॉर्डर पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। बाइक को छोड़कर कुतुबपुर पुराने बंद पड़े खंडहर ढाबे की ओर तेज गति से भागने लगे। आगे रास्ता न होने पर गाड़ी छोड़कर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सन्नी दयाल के पैर और सीने में गोली लग गई। पुलिस उसे सीएचसी भदौरा ले गई। जहां से हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। हालांकि जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया। अब तक की जांच में सन्नी पर दो मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है, दोनों मुकदमें लखनऊ के चिनहट थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह हुआ बरामद
1 पिस्टल 32 एमएम
6 खोखे
2 जिंदा कारतूस
1 किलो चांदी
35500 रुपये
1 बाइक

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें