फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बैंक के लाॅकर तोड़ करोड़ों की चोरी का मामला..., एक और आरोपी गिरफ्तार; साथी को मरणासन्न छोड़ भाग गया था

Wed, 25 Dec 2024 02:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : लखनऊ के चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का लॉकर काट करोड़ों रुपये के गहने और कीमती सामान पार करने वाले गिरोह के दो बदमाश बिहार भागने की तैयारी में थे। गाजीपुर में बक्सर बाॅर्डर पर पुलिस मुठभेड़ की एक बदमाश की जहां माैत हो गई थी, वहीं उसका साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
जमानियां स्टेशन पर पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुठभेड़ में मारे गए 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश सन्नी दयाल से पुलिस ने फरार बदमाश का पता लगा लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार बदमाश सीतापुर निवासी विपिन कुमार वर्मा है, जो लखनऊ में ओवरसीज बैंक में चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल था। वह सन्नी के साथ गिरफ्तारी की डर से बिहार भाग रहा था। बुधवार की सुबह गाजीपुर की पुलिस ने उसे जमानियां स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लखनऊ में वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बंटवारे के बाद रुपये और कैश लेकर बिहार जा रहे थे। मुठभेड़ के दौरान बरामद हुई बाइक बिहार की बताई जा रही है। मुठभेड़ में मारा गया सन्नी दयाल अमलिया थाना असरगंज जिला मुंगेर का रहने वाला था। 

पकड़े जाने की डर से सीतापुर निवासी विपिन कुमार वर्मा मुठभेड़ के दौरान अपने साथी सन्नी को मरणासन्न छोड़ कर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मरने से पहले सन्नी से सामान्य पूछताछ की। तो उसने फरार साथी विपिन कुमार वर्मा निवासी सीतापुर का नाम लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने लखनऊ पुलिस से जब संपर्क किया तो सूचना सही निकली। उसके खिलाफ इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। फरार विपिन कुमार वर्मा मूलरूप से से सेमरी चौराहा पियर चुरूवा थाना सदरपुर जनपद सीतापुर का रहने वाला है। अब पुलिस भी उसकी धरपकड़ के लिए जाल बिछाए हुए है। 

हालांकि, वह कहां है इस बारे में पुलिस को खबर नहीं हैं। वहीं, एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक मृत बदमाश के परिवार के लोगों को जानकारी देने के लिए टीम भेजी गई है। साथ ही मुठभेड की जानकारी बिहार पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें