फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोड पर आसने-सामने ट्रकों में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के करहिया गांव के पास टीबी रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गये। आनन- फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गहमर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग एनएच 124 पर बुधवार की शाम गहमर की तरफ से आ रहे एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच टक्कर हो गया। यह टक्कर करहिया गांव के दुग्ध डेयरी के पास हुई। जिसमें सह चालक दो लोग घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों के द्वारा आनन-फानन में दोनों घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद कार्रवाई में जुट गई। वहीं, घटना की जानकारी होते ही ट्रक स्वामी भी मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें