फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में ट्रक फंसा, 14 घंटे तक लगा जाम

Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
गाड़ियों की लंबी कतार।
विज्ञापन
रकसहा-बाईपास मार्ग हुसैनाबाद के पास बुधवार की देर रात गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। इसकी वजह से कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई थी। दूसरे दिन गुरुवार को 14 घंटे बाद दिन में दो बजे आवागमन सुचारु होने पर ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बिहार, बक्सर, पटना, कोलकाता आदि जनपदों को जाने के लिए सिर्फ रकसहा बाईपास मार्ग ही सहारा है। इस बाईपास मार्ग की हालत यह है कि मार्ग के नाम पर सिर्फ बड़ा-बड़ा गड्ढा और मिट्टी दिखाई दे रही है। कहीं दो तो कहीं चार से लेकर पांच फीट तक गड्ढा मौजूद है। ट्रक चालक मार्ग पर मौजूद गड्ढा के पास पहुंचते हैं, वाहनों की ब्रेक लगाते हुए रफ्तार धीमी कर देते हैं।

इसके बाद चींटी की चाल में हिचकोले खाते हुए गड्ढे से निकलने लगते हैं, जो ट्रक चालक निकल जाते हैं, वह तो अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं। लेकिन जो ट्रक फंस जाता है, उसकी वजह से अन्य ट्रकों की रफ्तार भी थम जाती है। गड्ढों की वजह से इस मार्ग वह वाहनों की रफ्तार थमना आम हो गई है। बुधवार की रात में करीब 12 बजे हुसैनाबाद के पास गड्ढा में एक ट्रक फंस गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। ट्रक चालकों ने फंसे ट्रक को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पूरी रात कई ट्रक जाम में फंसे रहे और चालक-खलासी भूख-प्यास से परेशान रहे। गुरुवार की दोपहर दो बजे किसी तरह जेसीबी से फंसे ट्रक को निकाला निकाला गया। इसके बाद आवागमन सुचारु होने पर ट्रक चालक आगे के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें