फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसा, 10 किमी तक जाम

Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
The truck crushed child in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
िवार की भोर में रेवतीपुर के पास ताड़ीघाट-बारा रोड किनारे स्थित ब्लाक  संसाधन केंद्र के सामने मार्ग पर पानी भरे गढ्ढे में एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे ट्रक खड़ा हो गया। इसी बीच बगल से निकलने के चक्कर में दूसरा ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। दस किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। छोटे चार पहिया वाहन सहित बाइक सवारों ने दूसरे मार्गों का सहारा लिया। शाम छह बजे तक ट्रकों को मार्ग से हटाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन


आज बिहार की तरफ से कोयला लेकर गाजीपुर  की तरफ एक ट्रक आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे ब्लाक संसाधन केंद्र के सामने सड़क पर पानी भरे गड्ढे में उसका गुल्ला टूट गया। इसकी वजह से ट्रक खड़ा हो गया। इस ट्रक के फंसने के कुछ ही देर बाद गाजीपुर की तरफ से किराना का सामान लेकर बिहार की तरफ जा रहा दूसरा ट्रक फंसे ट्रक के बगल से निकलने के दौरान मार्ग के गड्ढे में फंस गया।
इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते वाहनों की करीब दस किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। आलम यह हो गया कि छोटे चार पहिया वाहनों के निकलने की कौन कहे, बाइक से निकल पाना भी परेशानियों भरा था। जाम में फंसे ट्रक चालक बार-बार ट्रकों से उतरकर यह पता करने में लगे रहे कि सड़क पर फंसे ट्रक हटे की नहीं।  जाम की वजह से बिहार से आने वाले छोटे चार पहिया, खाली बड़े वाहनों के साथ ही बाइक सवार भदौरा-दिलदारनगर-जमानिया और मेदिनीपुर होते हुए  निकले।
विज्ञापन


जबकि गाजीपुर की ओर से बिहार की तरफ जाने वाले वाहन मेदिनीपुर-जमानिया-दिलदारनगर  भदौरा लिंक मार्ग से निकले। जाम की वजह से निजी बसों का संचालन भी बंद रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। इस संबंध में प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरएन गुप्ता ने  बताया कि जर्जर मार्गों के मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर  लिया जाएगा। ट्रक के गड्ढे में फंसने का कारण ओवरलोड बताते हुए कहा कि इसके लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग से लिखित पत्र मिला है। जहा-जहा इंट्री प्वाइंट होगें, चिह्नित जगहों पर जल्द ही लोहे का बैरियर लगाया जाएगा। शाम छह बजे तक फंसे ट्रकों को हटाया नहीं जा सका था और जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें