फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी महिला पर पलटी ट्राली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव में मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बृहस्पतिवार को दबकर एक महिला की मौत हो गई। महिला के द्वार पर मिट्टी भरने का कार्य हो रहा था।
विज्ञापन

सुबह भतौरा गांव निवासी नंदलाल चौधरी के द्वार पर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराई जा रही थी। ट्रैक्टर के ठीक बगल में नंदलाल चौधरी की पत्नी उर्मिला देवी (55) खड़ी थीं। मिट्टी गिराने के लिए हाइड्रोलिक युक्त ट्राली को जैसे ही चालक ने ऊपर उठाया तो अचानक एक तरफ मिट्टी का अधिक वजन होने से ट्राली सीधे महिला उर्मिला देवी के ऊपर पलट गई और वह उसके नीचे दब गई। ट्राली के नीचे महिला के दबने का शोर होते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और किसी तरह ट्राली से महिला को निकाला। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही महिला का दाह संस्कार कर दिया। महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें