फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड : एफएसएल ने किया क्राइम सीन रिक्रिएशन

विज्ञापन
गहमर गांव में क्राइम सीन रिक्रिएशन करती विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रामनगर व फील्ड यूनिट क
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव में 24 दिसंबर को हुए बहुचर्चित तिहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रामनगर वाराणसी और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रिक्रिएशन किया।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुए इस रिक्रिएशन के दौरान एफएसएल टीम ने वारदात के हर पहलू को समझने की कोशिश की। जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक को सौंपेगी, जिसे आगे न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच और सटीक साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया गया है। एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर जांच को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें