फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गलत सूचना देने पर डीएम ने नाराजगी जताई, स्पष्टीकरण किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गो-आश्रय स्थलों के संबंध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक राइफल क्लब के सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की। जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को अभियान चलाकर एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में समीक्षा के दौरान पशु चिकित्साधिकारी रेवतीपुर की ओर से गलत सूचना दिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को जिले के सभी अवशेष गो-आश्रय स्थलों में दो दिनों में सीसीटीवी कैमरा एवं वाई फाई लगाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरविंद कुमार शाही ने अवगत कराया कि 15 अप्रैल से जिले के सभी गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए भूसा संग्रहण अभियान चलाया जाएगा जिसमें आगामी छह माह की आवश्यकता के लिए दान एवं क्रय के माध्यम से भूसा संग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें