फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आयुष मंत्री के नेतृत्व में निकाली तिरंगा बाइक यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। हर घर तिरंगा के तहत भारतीय जनता पार्टी के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में सोमवार को शाहनिं हनुमान मंदिर से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा शहीद पार्क तक गई। यहां अमर शहीद डा. शिवपूजन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भारत माता की जय के उद्घोष के बीच यात्रा संपन्न हुई। शहीद पार्क में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि इस तिरंगे झंडे की आन-बान और शान के लिए देश के हजारों नौजवानों ने अपने को बलिदान कर दिया था। गाजीपुर, बनारस एवं बलिया का आजादी की लड़ाई में काफी बड़ा योगदान रहा है।
जिस स्थल पर हम खड़े हैं यहा के आठ सपूतों ने देश को आजाद करने के लिए खुद को बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर आज हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम अगर देश में नहीं होते तो इन वीर सपूतों को धीरे-धीरे लोग भूल जाते। इसी की कड़ी में यह तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है ताकि देश के युवा अपने वीर सपूतों बलिदानियों के बारे में जान सकें। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, आनन्द राय, पीयूष राय, मनोज राय, विरें राय, प्रमोद राय, संदीप गुप्ता, रामजी गिरी, कृपाशंकर राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, अनिल कुमार राय, कृष्णानन्द राय, सतीशचं राय, डा. ओमप्रकाश गिरी, पूर्णेन्दु राय, प्यारेमोहन यादव, सतीशचंद्र राय, गुड्डू, विनोद यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

गाजीपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिरनो क्षेत्र में महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। बिहरा, कहोतरी और पलिया में डॉ. भीमराव आंबेडकर, बिरनो ब्लाक परिसर में शहीद निरंजन राजभर, बिरनो थाने के गेट पर शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, रमेश सिंह पप्पू, संकठा प्रसाद मिश्र, अवधेश राजभर, मन्नू राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें