फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि, पुलिस थाने के सामने की नारेबाजी

विज्ञापन
कठवामोड़ चौकी के सामने हाथों में कैंडल लेकर सड़क पर बैठे मृतक रोहित यादव के पिता सुभाष यादव व ग
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर आटवा गांव के ग्रामीणों ने बुुधवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर रोहित यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोठवामोड पुलिस चौकी के सामने सड़क पर बैठकर आधे घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। फतेहपुर आटवा गांव से शाम पांच बजे मृतक रोहित यादव के घर से पिता सुभाष यादव के नेतृत्व में निकली कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में गांव की महिला और पुरुष शामिल थे। रोहित की हत्या के 48 घंटे से अधिक समय होेने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं ने से आक्रोशित ग्रामीण हाथों में कैंडल लेकर कोठवामोड़ पुलिस चौकी के सामने सड़क पर बैठ गये।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों के सड़क पर बैठने के चलते कठवामोड़ से सदिकापुर रेलवे क्राॅसिंग तक, कठवामोड़ से कासिमाबाद सड़क पर और कठवामोड पुल पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण आधे घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे चौकी के सामने से उठकर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें