फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 59 हजार उपभोक्ताओं पर बकाया है 91 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/जमानिया। बिजली बिल राहत योजना के तहत बुधवार को नगर स्थित पावर हाउस परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 202 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। बिजली निगम के अभियंताओं के साथ ही कैंप में जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि डिवीजन में कुल 59 हजार उपभोक्ताओं पर 91 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें नेवर पेड श्रेणी के 26 हजार उपभोक्ताओं पर 85 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली चोरी के 901 उपभोक्ताओं पर लगभग 5 करोड़ का बकाया है। योजना के तहत इनको 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि जमानिया डिवीजन के 217 गांवों में लोगों को जागरूक किया गया है। वहीं कैंप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह ने गंधुतालुका में जर्जर तारों का मुद्दा उठाया। कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, अधिशासी अभियंता विजय कुमार, जेई संजीत कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें