फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: गाजीपुर में बिजली की चपेट में आया परिवार, माता-पिता और बेटे की मौत

Thu, 01 Sep 2022 08:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

 गाजीपुर जिले के इनामीपुर गांव में बिजली गिरने से माता-पिता और बेटे की मौत हो गई। हादसे के वक्त तीनों खेत में काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के इनामीपुर गांव में गुरुवार शाम धान की खेत में काम कर रहे एक परिवार पर बिजली का कहर टूटा। बिजली गिरने से माता-पिता और एक बेटे की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


सोफीपुर गांव निवासी हीराराम (65), उनकी पत्नी फूलमती देवी (60) और पुत्र रमेश कुमार (35) के साथ इनामीपुर गांव स्थित खेत पर काम करने गए थे। शाम में तीनों धान की खेत में लगी घास को निकाल रहे थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ खेत में बिजली गिरी। तीनों चपेट में आ गए और गिरकर अचेत हो गए। आसपास के खेत में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया।

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन तीनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जखनिया एसडीएम ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया। साथ ही परिवार के लोगों आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के चपेट में आने से मृत हीराराम के दो पुत्र दुर्गेश और रमेश थे। जिसमें रमेश की भी इस घटना में मौत हो गई। जखनिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिववार को हरसंभव मदद दी जाएगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें