फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा की बाढ़ में पलटी सवारियों से भरी नाव, दो की मौत, पांच लापता, मचा हड़कंप

Wed, 31 Aug 2022 08:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर शाम बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरी नाव  बाढ़ के पानी में पलट गई। दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अठहवा गांव में पलटी नाव - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले में बुधवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सवारियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग लापता हैं, जबकि 16 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। लापता लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद से गांव में हड़कंप मचा है। सूचना के बाद  डीएम एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहठा गांव बाढ़ प्रभावित है। आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा डीजल चलित नाव की व्यवस्था कराई गई है। शाम पांच बजे करीब 24 लोग नाव पर सवार होकर घर जा रहे थे। अठहठा गांव से पहले पुलिया के पास अचानक नाव में पानी भरने लगा। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

नाविक की हालत गंभीर 
चीखपुकार सुनकर किनारे पर  ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 19 लोगों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया। सभी को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अठहठा गांव निवासी शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ (40) और नगीना पासवान (50) को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नाविक राम सिंह का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
इधर नाव पर सवार दयाशंकर की एक पुत्री, मृतक शिव शंकर उर्फ डब्लू गौड़ की एक पुत्री और झटहां की एक पुत्री के अलावा अनिल पासवान का एक पुत्र और कमलेश का एक पुत्र लापता है। लापता लोगों की तलाश जारी है। 
पढ़ेंः बाढ़ पीड़ितों से बोले सीएम योगी- डबल इंजन की सरकार राहत देने में कोई कोताही नहीं बरतेगी

लापात लोगों की तलाश में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होते ही डीएम एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा के साथ रेवतीपुर और गहमर कोतवाली की पुलिस टीम मौजूद रही।

लापता बच्चों के परिजनों में मचा कोहराम

  ग्रामीणों ने बताया कि किसी को क्या पता था कि गांव पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटने वाला है। गांव बाढ़ में घिरा था, लोग बाजार से सामान खरीदने के लिए नौली के तरफ जमानिया से लाकर लगाई गई नाव पर सवार हो गए। शाम में पुन: ग्रामीण नाव पर सवार हुए। ऐसे में दो वजनी लोग नाव के अगले हिस्से पर बैठ गए। नाविक नाव को लेकर जैसे रवाना हुआ वह अनियंत्रित होने लगा। हालांकि उस दौरान तो नाविक ने संभाल लिया। अभी मुश्किल से 100 मीटर ही नाव आगे बढ़ी कि नाव पुन: अनियंत्रित होने लगी। 
विज्ञापन

इससे घबराकर आगे बैठे दोनों लोग पानी में जैसे ही कूदे, नाव में पानी भरना शुरू हो गया। देखते ही देखते उस पर सवार अन्य लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए बाढ़ में कूद पड़े। इधर जब ग्रामीणों की नजर नाव पर पड़ी तो कोहराम मच गया।

गांव के लोग किसी तरह बाढ़ के पानी में डूब रहे ग्रामीणों को बचाने में जुट गए। इधर नाव करीब 20 से 25 फीट नीचे पानी डूब गई। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने तो 19 लोगों को बचा लिया, लेकिन पांच बच्चों का पता नहीं चल सका। वहीं गंभीर रूप में तीन लोगों को गांव के लोग सीएचसी भदौरा लेकर आए, जहां दो की मौत हो गई और नाविक का उपचार चल रहा है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें