फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की जकड़न में फंसा शहर

Thu, 22 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जाम की जकड़न में फंसा शहर
विज्ञापन
गाजीपुर। जाम की जकड़न से शहर को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। आए दिन शहर के किसी न  किसी मार्ग पर वाहनों के पहिए थमे रहते हैं। जाम की सबसे ज्यादा समस्या  महुआबाग, रौजा, लंका, जिला अस्पताल और विशेश्वरगंज में उत्पन्न हो रही है। शहर के महुआबाग और लंका पर लोगों को घंटों जाम में पसीना बहाना पड़ा। काफी देर बाद पुलिस आई ।शहर में दिनोदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।  महुआबाग में दिन में करीब 11 बजे जाम की समस्या शुरू हुई। देखते ही देखते मुख्य डाकघर से लेकर महुआबाग चौराहा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


पैदल चलना भी कठिन हो गया।  जाम में सबसे पीछे रहने वाले लोग अपने वाहनों को घुमाकर लंका की तरफ से जाने के लिए वाहन घुमाकर रवाना हुए, लेकिन जैसे ही जिला जेल गेट के पास पहुंचे, लंका पर भी लम्बा जाम देख उनकी परेशानी और भी बढ़ गई और वे जाम से निकलने के लिए जद्दोजहद करने लगे। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत भीड़ में छात्राओं और  महिलाओं को हुई। उन्हें धक्का-मुक्की के बीच जाम समाप्त होने का इंतजार  करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लोग पसीने से तर-बतर थे।

आगे-पीछे निकलने के लिए एक तरफ जहां लोगों में किचकिच होती रही, वहीं आगे निकलने के लिए फंसे लोग वाहनों का हार्न बजाते रहे, जिससे भीड़ में फंसे बाइक, साइकिल और रिक्शा सवार      परेशान रहे। जब जाम पूरी तरह से विकराल हो गया तो पुलिस कर्मी फार्म में आए और जाम छुड़ाने के लिए मशक्कत करने लगे। दिन 11 से लेकर करीब दो बजे तक लोगों को जाम के बीच परेशान होना पड़ा। भीड़ में फंसे लोग यातायात व्यवस्था को  कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें