फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट कर नगदी व आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार/खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार अंतर्गत किराए के कमरे में रह रही महिला को बंधक बनाकर लुटेरों ने लूटपाट की। मंगलवार की रात लुटेरों ने महिला की पिटाई कर दस हजार रुपये एवं 50 हजार के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के अमेंदा गांव निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह की पत्नि धर्मशीला देवी अनौनी बाजार में किराए का कमरा लेकर रहती हैं। धर्मशीला देवी ने पुलिस को बताया कि रोशनदान के सहारे लुटेेरे घर में घुस गए और उनका मुंह बांधने लगे। इस दौरान उनकी नींद खुल गई। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। महिला को बंधक बनाने के बाद मारपीट के दौरान पीड़ित महिला का एक दांत भी टूट गया। पीड़िता ने बताया कि वह तो संयोग अच्छा था कि इसी दौरान उनके हाथ में सब्जी काटने वाला पहशूल हाथ लग गया। जिसे खींचकर उन्होंने एक लुटेरे के सिर पर मार दिया, जिसके बाद सभी मकान के अंदर से दरवाजा खोलकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों ने 50 हजार के आभूषण और दस हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें