फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मौत का सामान बने हैं ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह खुले में रखे गए ट्रांसफाॅर्मर खतरा बने हैं। खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मरों की वजह से पूर्व में हादसे भी हो चुके हैं लेकिन बिजली निगम ने सबक नहीं लिया। शहर में तो ऐसे ट्रांसफॉर्मरों की भरमार है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भी खतरा बने ऐसे ट्रांसफॉमरों की कमी नहीं है।
विज्ञापन

गहमर सामुदायिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी तरह करहिया गांव में भी खुले में ट्रांसफाॅर्मर रास्ते के पास लगा है। ट्रांसफाॅर्मरों में जाली या सेफ्टी गॉर्ड लगाने जाने चाहिए लेकिन बिजली निगम ने इसे जरूरी नहीं समझा। जिले के अधिसंख्य ट्रांसफाॅर्मर जाली विहीन हैं। इससे हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। खास तौर पर छोटे बच्चों और मवेशियों के जान की चिंता ग्रामीणों को सताती रहती है।
आठ महीने पूर्व नगर के आमघाट सहकारी कॉलोनी में खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर की चपेट में आने से एक गोवंश को करंट का जोरदार झटका लगा था। वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा था। हालांकि उसकी जान बच गई थी। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर में जाली लगाई गई।
विज्ञापन

वर्तमान में वह जाली भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। स्टेशन रोड स्थित खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई थी। उसी के पास पटरी पर अस्थायी रूप से सब्जी विक्रेता बैठते हैं। संयोग था कि कोई उसकी जद में नहीं आया। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत ट्रांसफॉर्मरों में जाली लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें