फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेंगे साफ सुथरे बेडरोल

Thu, 06 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी स्टेशन का जीएम ने गुरुवार को ‌निरीक्ष्ाण किया
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बुधवार की शाम वाराणसी-छपरा रेलखंड का विन्डो ट्रेलिंग  निरीक्षण किया। इस बीच सारनाथ से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के  कार्यो को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व छपरा जं0 पर नवनिर्मित  मशीनीकृत लॉन्ड्री का भी शुभारंभ किया। इससे अब यात्रियों को साफ-सुथरा बेड रोल मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन


बुधवार को वह गोरखपुर से सायंकाल छपरा पहुंचे। वहां से बलिया, सुरेमनपुर, यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, नंदगंज, औड़िहार के रास्ते वाराणसी सिटी तक सभी स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशनों के प्लेटफार्मों, फुड स्टालों, यात्री प्रतिक्षालयों, कर्मचारी  विश्रामालयों, बुकिंग तथा आरक्षण काउन्टरों सहित सर्कुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई भी देखा और अधिकारियों को  दिशा-निर्देश दिए। खासकर गाजीपुर सिटी, औड़िहार, नन्दगंज, यूसुफपुर तथा करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशनों  पर चल रहे यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों को भी देखा।

वाराणसी से गाजीपुर के बीच चल रहे दोहरीकरण सह विद्युतीकरण के लिए स्टेशन प्लान एवं यार्ड प्लान पर संबंधित अधिकारियों से बात की।उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी /निर्माण संजीव राय, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर पीडी शर्मा, मुख्य परिचालन प्रबंधक अर्चना जोशी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके.सिंह, मुख्य विद्युत  इंजीनियर योगेश स्थाना, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पीके. मित्तल,  मंडल रेल प्रबंधक एसके कश्यप आदि मौजूद रहे। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें