फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़े, चालक मरा

Thu, 28 May 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडुवाडीह से छपरा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई। बुधवार की रात आठ बजे गोरखपुर रेल खंड पर माहपुर हाल्ट और सादात स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर हुई। हादसे की वजह से मंडुवाडीह-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस रात सवा नौ बजे तक सादात स्टेशन के पास खड़ी थी।
विज्ञापन

मंडुवाडीह (वाराणसी) से छपरा के लिए बुधवार की शाम रवाना हुई 15112 डाउन मंडुवाडीह छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रात करीब आठ बजे माहपुर हाल्ट और सादात रेलवे स्टेशन के बीच गेट नंबर 25 होम सिगनल के पास पहुंची थी, तब यहां मौजूद मानवरहित रेलवे क्रासिंग मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली पार कर रही थी।
इस दौरान ट्रेन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रेन में फंसा ट्रैक्टर काफी दूर तक घसीटाता चला गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गुना राजभर (35)की मौके पर ही मौत हो गई। वह शादियाबाद        क्षेत्र के करिमुल्लाहपुर गांव का निवासी था। ट्रेन माहपुर और सादात स्टेशन           पर नहीं रुकती है। पूरी रफ्तार में जा रही यह ट्रेन सादात स्टेशन के आउटर सिगनल पर जाकर रुकी। यहां ट्रेन रात सवा नौ बजे तक खड़ी रही। किसी तरह ट्रेन में फंसे ट्रैक्टर को अलग किया गया। दुर्घटना के चलते 55135 तमसा सवारी गाड़ी औड़िहार में एक घंटे तक रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें