फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी महानगरों की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसमें कुछ गाड़ियां जिले के विभिन्न स्टेशनों से भी होकर गुजरेंगी। हालांकि अभी इनमें दिल्ली और मुंबई महानगरों के लिए ही जुड़ी हुई गाड़ियां हैं लेकिन अन्य शहरों तथा लोकल स्तर पर ट्रेनों के संचालन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

24 अक्तूबर से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 05115 छपरा से शुरू होगी। यह गाड़ी यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी तथा औड़िहार जंक्शन से होते हुए जौनपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएगी। फिर यह ट्रेन संख्या 05116 इसी रूट से वापस भी होगी। इसी प्रकार 20 अक्तूबर से गाड़ी संख्या 05018 गोरखपुर से चलेगी। यह दुल्लहपुर, जखनिया, सादात तथा औड़िहार स्टेशन होते हुए वाराणसी, प्रयागराज, कटनी, इटारसी, मनमाड होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर इसी रूट से होते हुए वापस आएगी। इन गाड़ियों के संचालन शुरू होने से लोगों में खुशी है। लेकिन लोगों की ओर से कुछ जरूरी ट्रेनों तथा पैसेंजर को चलाने की मांग की जा रही है। जिले में रेलवे के तीन रुट है। औड़िहार जंक्शन से एक रुट गाजीपुर सिटी होते हुए बलिया, छपरा जबकि दूसरा रुट सादात, जखनिया होते हुए मऊ, गोरखपुर चला जाता है। एक रुट डीडीयू से जिले के जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा होते हुए पटना चला जाता है। इन रुटों पर लोकल स्तर पर पैसेंजर गाड़ियों के संचालन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें