सहेड़ी गांव के सामने हादसे के बाद वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त डीसीएम व बिख
नंदगंज। थानाक्षेत्र के सहेड़ी के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के ओवरब्रिज के पास बुधवार की रात ट्रेलर ने डीसीएम को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों मालवाहक फोरलेन के किनारे पलट गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन की। वाराणसी के चोलापुर थानाक्षेत्र के बेला धरमपुर गांव निवासी डीसीएम चालक महेंद्र कुमार ने बताया कि वाराणसी से डीसीएम में कोल्ड ड्रिंक लादकर बलिया जा रहा था। सहेड़ी गांव के सामने बने ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने डीसीएम के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम फोरलेन के किनारे गड्ढे में उतर गया। वहीं, पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसमें लदे ज्यादातर कोल्ड ड्रिंक के बोतल फोरलेन पर ही गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए।
दूसरी तरफ, डीसीएम में टक्कर मारने के बाद ट्रेलर भी फोरलेन की डिवाइडर से टकराकर पलट गया। थानाप्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन चालकों की मामूली चोटें आई हैं। इनमें से ट्रेलर का चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया है। पर अभी तक किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिला है। संवाद