सिंगेरा गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को धान लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम ने हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रेलर और बोरियों को लेन से हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि, आजमगढ़ के बरदह थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी चालक आफताब ने बताया कि वह अपने गांव के ही खलासी जावेद के साथ आजमगढ़ के मार्टीनगंज से ट्रेलर में धान लादकर बिहार के पटना जा रहा था। सिंगेरा गांव के पास नींद आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे ट्रेलर पर लदी धान की बोरियां लेन पर बिखर गईं। अभी तक किसी की भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।