फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालू लदे ट्रकों से एनएच-31 पर लगा जाम

विज्ञापन
बढ़नपुरा स्थित पुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
भांवरकोल। बिहार की तरफ आने वाले भारी वाहनों की वजह से गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को थानाक्षेत्र के बढ़नपुरा गांव की सकरी पुलिया के दोनों तरफ करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हालांकि, सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यातायात की व्यवस्था संभाली। इसके बाद भी करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। भांवरकोल गांव के पूर्व प्रधान रामसिंघासन यादव और बढ़नपुरा गांव निवासी रोहन शर्मा ने बताया कि, गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर इन दिनों बिहार राज्य से बालू लादकर बड़ी संख्या में भारी वाहन का आवागमन लगा हुआ है।
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे से बढ़नपुरा गांव के पास पुलिया संकरी होने की वजह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जाम लगना शुरू हो गया। सात किलोमीटर की दूरी को तय करने में लोगों को दो से ढाई घंटे का समय लग रहा था। इसकी जानकारी मिलते पुलिसकर्मियों ने बढ़नपुरा पुलिया से एक-एक कर वाहनों को निकालकर जाम खत्म कराने की कोशिश की। पर देर शाम करीब साढ़े पांच बजे तक वाहनों का जाम लगा रहा। बढ़नपुरा गांव के ही रहने वाले सत्या कुशवाहा, योगेश शर्मा बढ़नपुरा, विभू पांडेय ने बताया कि, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अक्सर लग रहे जाम की वजह से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, बढ़नपुरा पुलिया के पास गहरे गड्ढा होने के साथ ही पाताल गंगा, जसदेवपुर मोड़, भांवरकोल और मच्छटी चट्टी दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण भी जाम की समस्या के मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडे ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिसबल की तैनाती कर जाम को खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें