मसीही समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे का पर्व शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाया। इस मौके पर जिले भर के चर्चों में प्रार्थना की गई तथा भगवान यीशु के कृतित्व का वर्णन किया गया। बताया गया कि दो हजार साल पहले आज ही के दिन भगवान यीशु को क्रूस पर लटकाया गया था। उस समय उन्होंने आम लोगों को सात बचन कहा था। शहर के तुलसी सागर स्थित सीएनआई चर्च में समारोह का आयोजन कर ईसा मसीह के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों के बारे में लोगों को बताया गया।
फादर अभय सोंस ने प्रार्थना और गीत के साथ प्रभु की आराधना की। इसी प्रकार डी माइकल, मीरा मसीह, तिमोथी दास आदि ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। बाबी माइकल ने लोगों को प्रभु यीशु के प्रसंग तथा संदेश को लोगों को बताया। रविवार की भोर में चार बजे छोटे बच्चे सभी लोगों की ओर से कैंडिल जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर प्रीतू, शानू, बाबू, मितू रोज, बुलबुल, हैप्पी, ट्विंकल, मोन्टी, अर्पित दास आदि मौजूद रहे।