फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: व्यापारियों ने व्यवसाय बंद करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने तहसील के सामने रामलीला मंच पर सोमवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इस मौके पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो वे नगर में संचालित अपना व्यवसाय बंद करने को मजबूर होंगे।व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क व्यापारियों पर अनुचित बोझ डालेगा। इस शुल्क को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन तेज करेंगे। एक-एक दिन नगर में संचालित अलग-अलग व्यवसायों को बंद कर विरोध जताया जाएगा। अगर फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो नगर में संचालित सभी 135 व्यवसाय को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

सभासद सचिन वर्मा ने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को इससे परेशानी होगी, जो पहले से ही कई करों का बोझ झेल रहे हैं। इस नए शुल्क से उनकी आय पर अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा। इससे व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी ने कहा कि किसी भी जगह के उत्थान के लिए व्यापारी ही जिम्मेदार होते हैं। व्यापारियों को सुविधा और छूट मिलने पर ही व्यापार फलता-फूलता है।
व्यापारियों को परेशान करने से क्षेत्र का नुकसान होता है। उन्होंने व्यापारियों की एकजुटता पर आभार जताया। इस अवसर पर विंध्याचल शर्मा, अजय जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, रजत सिंह, अरविंद गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें