गाजीपुर। बकाये बिल की वसूली को लेकर बिजली निगम की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाता है।
इसके तहत बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जुमार्ना भी वसूला जा रहा है लेकिन सरकारी विभाग बिजली बिल का करोड़ों रुपये दबाए बैठें हैं। इन पर निगम की पूरी मेहरबानी रहती है। बकायेदार आम उपभोक्ताओं से वसूली को लेकर बिजली निगम की सख्ती दिख रही है। पूरे जिले में आये दिन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। सख्ती ऐसी कि आम उपभोक्ताओं के 10 हजार रुपये भी बकाया होता है तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाते हैं। वर्तमान में बकायेदार उपभोक्ताओं की संख्या 3.16 लाख है। इन पर 993 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान व औद्योगिक श्रेणी की इकाइयां भी शामिल हैं। दूसरी तरफ 79 सरकारी विभागों पर 5.89 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ऊपर 10 हजार से अधिक बकाया है, उनकी लिस्ट तैयार हो रही है। कोशिश है कि इनको एक मुश्त समाधान योजना से लाभान्वित कराया जाए। सरकारी विभागों के बकाये धनराशि का भुगतान हो जाता है। कभी एक मुश्त धनराशि मिलती है तो कभी किस्त में शासन स्तर से धनराशि मिल जाती है।
डीएम और सीएमओ कार्यालय बड़े बकायेदार
गाजीपुर। जिलाधिकारी कार्यालय पर 6 बिलों का 5513022, डीआईओ एनआईसी कलेक्ट्रेट पर 1 बिल का 1154586, आबकारी पर 1 बिल का 74248, पुलिस विभाग पर 20 बिल का 7365308, राजकीय मेडिकल कॉलेज पर 1 बिल का 11410643, मुख्य चिकित्साधिकारी दफ्तर गोराबाजार पर 15 बिल का 3575440, डायरेक्टर एग्रीकल्चर बंशीबाजार पर 1 बिल का 618304, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर 1 बिल का 575147, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक बिल का 352299, जिला उद्यान अधिकारी पर एक बिल का 931540, ट्रेजरी आफिस पर एक बिल का 118830 रुपये बकाया है। इनके अलावा और भी सरकारी विभाग हैं। कुल 79 सरकारी विभागों पर 5 करोड़ 89 लाख 29 हजार 312 रुपये बकाया है। संवाद
सब स्टेशनवार 1 से 5 लाख वाले बड़े बकायेदार
सब स्टेशन बड़े बकायेदार
बाराचवर 294
दुबिहा 75
करीमुद्दीनपुर 1336
खैराबाड़ी 99
कोटवा नगर
353
लोटन इमली
519
मुहम्मदाबाद तहसील
1100
मुहम्मदाबाद 536
पीरनगर
355
प्रकाश नगर
1514
रौजा 1693
शहबाजकुली
271