फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने भाजपा की सदस्यता छोड़ी

Fri, 01 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कारोबारियों ने भाजपा की सदस्यता छोड़ी
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क को लेकर सर्राफा व्यापार मंडल आस्तीन चढ़ाए हुए है। इस क्रम में गुरुवार को सराफा व्यवसायियों एवं स्वर्ण कारीगरों ने हड़ताल के तहत शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दिया।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिन मतों के बल पर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है, उन्हीं वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सरकार में व्यापारी समुदाय की आवाज को दबाया जा रहा है। संरक्षक जवाहरलाल वर्मा ने कहा कि एक्साइज के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। संगठन के महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि केन्द्र की सरकार व्यवसायियों के हित की अनदेखी कर रहे हैं। सर्राफा व्यवसायियों के हित की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री को सभी संगठनों से मिलकर बात करनी चाहिए।


कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए। स्वर्णकार समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष रामहौसला वर्मा ने कहा कि आज सभी स्वर्णकार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र दे रहा है।उन्होंने व्यवसायियों की एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अनूप वर्मा, दिनेश वर्मा, विवेक सिंह शम्मी, गौरव अग्रहरि, विजय वर्मा, दिलीप आर्य, वीरू वर्मा, कन्हैया वर्मा, संजय वर्मा, सोहन वर्मा, विजेत वर्मा, अमर अग्रहरि, संजय अग्रहरि, बनारसी अग्रहरि, शंभू वर्मा, सुनील वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, विक्रम अग्रहरि, रूपेश वर्मा, आशीष वर्मा, नीलेश अग्रहरि, सुरेन्द्रनाथ वर्मा, गुलाबचन्द्र वर्मा, विनय गुप्ता, अभिषेक वर्मा एवं केशव वर्मा ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें