फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: भूसा मशीन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Sat, 11 Apr 2026 03:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। भूसा बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहारम मच गया। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरपुर निवासी ट्रैक्टर चालक विमलेश यादव (27 वर्ष) की भूसा बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। विमलेश यादव अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई कमलेश यादव चेन्नई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। विमलेश अपने पिता घनश्याम यादव व अन्य भाइयों के साथ गांव में रहकर करीब एक एकड़ पैतृक भूमि के अलावा अन्य खेत लेकर खेती-किसानी करता था। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर खेत जोतने व भाड़े पर सामान ढोने का कार्य भी करता था।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार को पलिया निवासी बब्बन यादव ने भूसा बनाने की मशीन चलाने के लिए विमलेश से संपर्क किया। पहले तो विमलेश जाने में हिचकिचा रहा था, लेकिन कई बार कहने पर वह तैयार हो गया और बब्बन यादव के साथ चला गया। 

रात में वीरपुर के बंशी मौजा स्थित एक खेत में भूसा बनाने का कार्य चल रहा था। मशीन संचालन के लिए दो चालकों की आवश्यकता थी, जिनमें एक चालक पलिया निवासी दिनेश गोड़ था। इसी दौरान खाना लेने के लिए बब्बन यादव घर चले गए और दिनेश गोड़ भी पास में पानी पीने चला गया।
विज्ञापन


इसी बीच मशीन चला रहे विमलेश यादव असंतुलित होकर मशीन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनका दाहिना हाथ और बायां पैर पूरी तरह कटकर अलग हो गया, जबकि बाएं हाथ की कुछ उंगलियां और दाहिना पैर घुटने तक कट गया।

घटना की सूचना रात करीब 11:45 बजे परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल विमलेश को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां लीलावती देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें