फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नहर में मिला ट्रैक्टर चालक का शव, तीन दिन से लापता था अधेड़

Tue, 10 Sep 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में एक अधेड़ का शव नहर में मिला। सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। शव को नहर से निकालकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर नहर के पास मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नहर से बाहर निकाल कर कोतवाली ले आई। 

विज्ञापन


शव की पहचान राम अवतार निवासी बैरीखुर्द थाना धीना जनपद चंदौली निवासी के रूप में हुई। वह कोतवाली क्षेत्र के लमुई चक्काबांध गांव में रह कर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। रविवार शाम करीब आठ बजे से अधेड़ लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें