फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ पदकों के साथ टाउन नेशनल इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में जनपदीय योग प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी। स्रोत- शिक्ष
विज्ञापन
गाजीपुर। जग नारायण इंटर कॉलेज, बीरपुर के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के मिश्रबाजार स्थित राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के रणदीप सभागार में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बालक व बालिका योग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

कुछ नौ पदकों के साथ टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर प्रतियोगिता के ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
जिला क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर ने सात स्वर्ण और दो रजत पदक के साथ प्रथम स्थान पर रही। वहीं, बापू इंटर कॉलेज सादात चार स्वर्ण और दो रजत पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज लच्छीपुर दौलतपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंत में मुख्य अतिथि डीआईओएस श्री प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विनय गुप्ता, सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शालिनी श्रीवास्तव, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, पर्यवेक्षक शिवशंकर गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें