फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और बढ़कर जिले में हुए कुल 24 हाटस्पाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों के चलते हॉटस्पाट की संख्या बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी ने शनिवार को कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावित ग्राम महेशपुर कला थाना नोनहरा एवं ग्राम सिरसी, भोजापुर, थाना मरदह को कंटेनमेंट एरिया, हॉटस्पाट के रूप में घोषित कर दिया। इस समय जिले में करीब 24 हॉटस्पाट हैं। कसबों तथा संबंधित गांवों में बैरियर लगाकर उन्हें सील कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर, रेवरिया आदि स्थानों पर रविवार को जगह-जगह बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। इधर हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रेवरिया में मरीज मिलने के बाद रविवार की सुबह ही गांव को सील कर दिया गया। अब यहां किसी के आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। यहां मिला युवक लॉकडाउन में रोजी रोटी छिन जाने के बाद किसी तरह महाराष्ट्र से ट्रक से गांव पहुंचा था। गांव वालों ने प्राथमिक विद्यालय क्वारंटीन कराया था। पुलिस उपनिरीक्षक मनोज तिवारी ने चार स्थानों पर बैरियर लगाकर गांव को सील कर दिया। इसके साथ ही मरीज के परिजनों समेत 11 लोगों को गाजीपुर रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में सैंपलिंग के लिए भेजा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार दीवानी न्यायालय से आदिलाबाद तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस में मुख्य सड़क पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। पूरे क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर दिए जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है। नगर में कुल पांच स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह ने सात स्थानों पर बैरियर लगाकर गांव को सील कर दिया। सभी बैरियरों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। जरूरी समानों की डोर-टू-डोर सप्लाई के लिए कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। उन्हें प्रवेश के लिए दो स्थान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें