सुहवल। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु के मरम्मत का काम सोमवार को भी जारी रहा। इसको लेकर आवागमन बंद हुए दो माह 17 दिन हो गए। मरम्मत में जुटे इंजीनियरों ने अब तक चार टॅाप-अप स्पैन के आठ रोलर बेयरिंग की जगह इतने ही नये न्यू प्लेटलेंट स्लोस्टेपेरिक बेयरिंग लगा चुके है। अब पांचवे टाप-अप स्पैन के लिफ्टिंग का काम चल रहा है।अभी 12 रोलर बेयरिंग को बदलने का काम शेष रह गया है ।
स्पैन के लिफ्टिंग के समय वाहनों का आवागमन निर्बाध गति से जारी रहा जिससे की राहगीरों को सुकुन महसूस हुआ। पहले दिन लिफ्टिंग के समय दो पहिया, चार व तीन पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पडा था। इधर भारी वाहनों के न चलने से लोगो को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड रहा है।मरम्मत के उपरांत सेतु के ऊपर दोनों तरफ जमी रेत की सिल्ट, पुल की पेंटिंग सहित जगह-जगह बने स्पीड ब्रेकरों को हटाने के बाद ही नये सिरे से पुल को वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इस सेतु के बन्द होने से किसानों, व्यापारियों, सरकारी, गैर सरकारी कर्मियों, सहित जनपद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं पर इसका साफ असर देखा जा सकता है। इस मामलें में इंजीनियर पंकज सिंह एवं पराग पटेल ने बताया कि दिन रात मरम्मत का काम जारी है। अगले महीने के पहले सप्ताह तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जायेगा ।वर्तमान समय में 22 जर्जर रोलर बेयरिंग की जगह 8 रोलर बेयरिंग बदली जा चुकी है।