फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि संगठन से ही सत्ता हासिल की जाती है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पीडीए चौपाल लगाएं और उन लोगों को फिर से जोड़ें जो किसी कारणवश पार्टी से दूर हो गए हैं।
पीडीए समाज को जागरूक करना आज की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार का गांव और गरीबों से कोई सरोकार नहीं है, यह केवल झूठे वादों और भ्रम फैलाकर पीडीए समाज का वोट लेती है, बदले में उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला सचिव व विधानसभा प्रभारी श्रीराम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि 2027 का चुनाव कार्यकर्ताओं का है, जब समाजवादी सरकार बनेगी तो सर्व समाज का भला होगा।
कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी के निर्देशों का पालन करें और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि जब भी सपा की सरकार बनी है, सभी वर्गों के लोगों का समान विकास और सम्मान हुआ है।
इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तौकीर खां, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव व तौफीक खां, जिला सचिव अल्पसंख्यक कलीम खां, ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव और संचालन सेक्टर प्रभारी रिशु यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें