फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क के गड्ढे में धान रोप कर ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा/खानपुर। बिछुड़न नाथ मंदिर जाने वाली खराब सड़क को लेकर शनिवार की सुबह बभनौली गांव के पास ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने सड़क पर इकट्ठा पानी में धान रोपकर विरोध जताया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि इसी मार्ग से शिवभक्त जलाभिषेक के लिए श्रावण महीने में जाएंगे। इसके बावजूद मार्ग का लंबे समय से कायाकल्प नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र पठन-पाठन के लिए जाते हैं। फिसलन के कारण कई बार वह गिर चुके हैं।
कई बार मार्ग मरम्मत की मांग की गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला। वहीं अब श्रावण महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में इस मार्ग के कारण कांवड़ियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे में संबंधित विभाग की ओर से जल्द से जल्द मार्ग के कायाकल्प का कार्य शुरू किया जाए। यदि समय रहते विभाग की ओर से पहल की गई होती, तो आज प्रदर्शन की नौबत नहीं आती। लोक निर्माण विभाग के जेई मनीष शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन

सावन का महीना शुरू होने से पहले मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर भोला पांडेय, सूरज चंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें