फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कल एक साथ 375 जोड़े होंगे एक-दूजे के

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई बजेगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। ब्लाकों में सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अब-तक 375 जोड़े ने सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने वाले जोड़ा का विभागीय सत्यापन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सामूहिक शादी को संकुशल संपन्न कराने के लिए ब्लाक सहित नगरपालिका एवं नगर पंचायत में आए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान सभी बिंदुओं पर विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। शादी के आयोजन को लेकर पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी तैयारी संबंधित विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। इसमें से छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाता हैं। वहीं दस हजार रुपये का सामान विवाह में उपहार स्वरूप दिया जाता है।
विज्ञापन

बाकी बचे 35 हजार रुपये वधू के खाते में जमा करा दिए जाते हैं। नौ दिसंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। आवेदन करने वाले लाभार्थियों के सत्यापन के बाद सामूहिक विवाह में शामिल किया जाएगा। अब-तक करीब 375 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

राम नगीना यादव, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें