फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेडिकल काॅलेज को इमरजेंसी मेडिसिन की एक सीट जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज में डीएनबी कोर्स संचालन के लिए पहली बाधा पार कर ली है। इमरजेंसी मेडिसिन की एक सीट के लिए कालेज प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व दिल्ली नेशनल बोर्ड आफ एक्जामिनेशन में आवेदन भेज दिया। इसके साथ ही सीट सुनिश्चित करने के जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। तीन माह के अंदर सीट उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अब विशेषज्ञ चिकित्सक यहां तैयार होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने के साथ दूसरे बैच के दाखिले की प्रक्रिया को भी पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान समय में करीब 200 छात्र- छात्राओं की पौध चिकित्सा के क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। इधर डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कोर्स शुरू करने को लेकर चल रहे प्रयास से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद भी जग गई है।
जहां डॉक्टरों की कमी के चलते पूर्व में मरीजों को गैर प्रांतों एवं गैर जनपदों की शरण लेनी पड़ती थी, अब इन छात्रों को पढ़ाने के लिए तैनात विभिन्न विधाओं के आचार्य, सह आचार्य मरीजों को देखने के साथ उनका उपचार भी कर रहे हैं। वहीं पढ़ाई कर रहे छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त हो रहा है। ऐसे में अब विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को समाप्त करने के लिए धीरे-धीरे प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे विशेष चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि तीन माह के अंदर एक सीट मिल जाएगी। डीएनबी कोर्स के संचालन को लेकर पहली बाधा पार कर ली गई है। प्रक्रिया के दौरान सबकुछ ठीक रहा तो विशेष चिकित्सकों भी यहां से निकलकर बेहतर उपचार मरीजों को प्रदान कर सकेंगे।
विभिन्न विधाओं के दस सीट का और भेजा जाएगा प्रस्ताव
गाजीपुर। मेडिकल कालेज में डीएनबी कोर्स शुरू होने के बाद विभिन्न विधाओं के दस सीट का और प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सके। प्राचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में इमरजेंसी मेडिसिन की सीट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा, जिससे विभिन्न विधाओं में भी डीएनबी कोर्स का संचालन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें