फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जेल में मोबाइल और प्रतिबंधित उपकरणों की रोकथाम के लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कारागार में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित उपकरणों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए अब रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जेल अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में जेल के अंदर मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित उपकरण नहीं पहुंचने चाहिए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला और पुरुष बैरक, रसोईघर तथा सीसीटीवी कैमरों की संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।
कारागार चिकित्सालय में भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनकी बीमारियों के बारे में जानकारी ली। उनके खानपान और साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी। इसके बाद हवालात कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई और एक-एक कर सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बंदियों के कार्ड पर दर्ज अगली पेशी की तारीख भी जांची गई।
विज्ञापन

रसोईघर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिदिन बनने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डीएम ने जेल अधीक्षक को रोस्टर तैयार कर नियमित चेकिंग अभियान चलाने और जेल में मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रवेश रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें