फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा : झालरों से रात में जगमगा रहा शहर

विज्ञापन
रंग बिरंगे झालरों की रोशनी में नहाया जिल​धिकारी कार्यालय। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। तिरंगे झालरों से रात में शहर जगमगा रहा है। कचहरी से डीएम आवास तक बिजली के खंभों पर लिपटी केसरिया, सफेद और हरे रंग की लड़ियां चमक बिखेर रही हैं। पीरनगर और गोराबाजार तक सड़क किनारे खंभों को सजाने का भी काम होगा। यही नहीं नगर के अन्य क्षेत्रों को भी सजाने और संवारने काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की शहर की सुंदरता को बढ़ाने का काम कर रही है। बीते वर्ष नगर के विभिन्न मोहल्लों में लगे विद्युत के खंभों को झालरों से सजाया गया था। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस से पहले चौराहों एवं बिजली के खंभों को झालरों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक कचहरी से डीएम आवास तक 500 मीटर सड़क के किनारे दोनों तरफ बिजली के खंभे झालरों से सजाये गए हैं। रात में इन झालरों के जगमग होने से पूरा इलाका तिरंगे के रंग में नहा जा रहा है। अब डीएम आवास से पीरनगर और गोराबाजार तक बिजली के खंभों पर झालर लगाने का काम होगा, इससे पूरा शहर तिरंगे की रोशनी से जहां जगमगा उठेगा, वहीं नगर की सुंदरता और भी चार-चांद लगेगा।
विज्ञापन

कोट
बिजली के खंभों को झालरों से सजाया जा रहा है। चौराहों पर भी सजाने की कवायद है। इससे शहर की सुंदरता बढ़ती है।
धीरेंद्र कुमार राय, ईओ,नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें