फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार हॉल्ट स्टेशनों पर तीन महीने से टिकट की बिक्री बंद, वजह टेंडर नहीं

विज्ञापन
उसिया हॉल्ट का बंद पड़ा टिकट काउंटर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के चार हॉल्ट स्टेशनों पर तीन महीने से टिकट बिक्री का कार्य बंद है। इसके कारण पांच हजार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आसपास के रेलवे स्टेशनों से अपनी यात्रा के लिए टिकट का जुगाड़ करना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि तीन महीने से टिकट बिक्री का टेंडर ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले के हॉल्ट स्टेशनों पर टिकट बिक्री का काम ठेका व्यवस्था पर होता है। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से बाकायदे टेंडर निकाला जाता है। जिसे टेंडर मिलता है, वह टिकट बिक्री का कार्य करता है। मार्च के बाद से जिले के चार हॉल्ट स्टेशनों पर टिकट बिक्री के लिए न तो नया टेंडर निकाला गया और न ही पुराने टेंडर का नवीनीकरण किया गया। इसमें फरीदहा, सिधौना रामपुर, उसिया खास व सरहुला हॉल्ट स्टेशन शामिल है। रेलवे प्रशासन की लेटलतीफी व्यवस्था का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें टिकट के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस कवायद में समय व पैसे की बर्बादी हो रही है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
पांच हॉल्ट स्टेशनों पर केवल 30 मिनट पहले खुलता है काउंटर
जनपद के पांच हॉल्ट स्टेशन ऐसे भी हैं, जहां ट्रेन आने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले टिकट काउंटर खुलता है। नतीजतन यात्रियों की भीड़ उमड़ जाती है। इससे बुजुर्ग व महिला यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर एक यात्री के अंदर पहले टिकट लेने के लिए आपाधापी मची रहती है। नायकडीह, करहिया, घाट, हुरमुजपुर व बारा कला हॉल्ट के यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों की तरह हॉल्ट स्टेशनों पर भी हमेशा टिकट वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन



उसिया खास हॉल्ट पर तीन महीने से टिकट बिक्री बंद है। इसके कारण काफी दिक्कत हो रही है। दूसरी तरफ ट्रेनों में चेकिंग भी अक्सर होती रहती है। ऐसे में यात्रा करना मुश्किल भरा होता है। - हेसामुद्दीन खां, यात्री
-
फरीदहा हॉल्ट पर काफी दिनों से टिकट बिक्री का कार्य नहीं हो रहा है। रेलवे प्रशासन को जल्द से जल्द टिकट बिक्री का कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करना चाहिए। ताकी यात्रियों को राहत मिले।- मनीष यादव, यात्री

सिधौना रामपुर हॉल्ट पर टिकट ब्रिकी वाला काउंटर बंद है। इससे यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि यात्री टिकट लेकर यात्रा कर सकें।- रजनीश सिंह, यात्री
-
जिन हॉल्ट पर टिकट बिक्री बंद है, उनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके टिकट वितरण का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल

उसिया हॉल्ट का बंद पड़ा टिकट काउंटर। संवाद

उसिया हॉल्ट का बंद पड़ा टिकट काउंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें